छत्तीसगढ़

बस्तर टीम में सेलेक्शन के नाम मे हो रही धांधली,परफॉर्मेंस के आधार पर नही वंशवाद के आधार पर हो रहा सिलेक्शन- NSUI – cgtop36.com


एनएसयूआई प्रदेश संयोजक धवल जैन ने बताया कि बस्तर जिला अंडर-23 की टीम 26 अप्रैल को मैच खेलने दुर्ग पहुचे है,जिसमे 13 साल के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है,ये चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर नही सिलेक्ट प्रदीप गुहा के बच्चे होने एवं उनकी टीम में खेलने की वजह से हुआ है।

धवल जैन

सिलेक्शन मैच बतौर बल्लेबाज सिलेक्ट प्रदीप गुहा के बेटे आदित्य गुहा ने मात्र 12 व 0 बनाए एवं सिद्धान्त नेताम ने मात्र 6 रन बना के चयनित हुए है वही सूबेन्द्र भदौरिया ने 36 रन बनाए एवं गौरव दृवेदी ने 19 एवं 10 रन बनाए जिनका सेलेक्शन मात्र इसलिए नही हुआ क्योंकि वह सेलेक्टर्स के रिश्तेदार नही है।

हिमांशु सेठिया 1 विकेट लेके टीम में है वही कृष्णा बघेल बिना विकेट लिए टीम में है जबकी बामन राम ने 4 विकेट लिए थे एवं अनुभव चक्रवर्ती 4 विकेट लिए फिर भी इनका सिलेक्शन नही हुआ।



Related Articles

Back to top button