बलौदाबाजार – अपने पिया का इंतजार करती रही नई नवेली दुल्हन, उधर नवेली पत्नी को छोड़ दूल्हा जा पहुंचा प्रेमिका के पास

यदि किसी लड़की की शादी हो और वह दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही हों और फिर अचानक यह पता लगे की दूल्हा तो अपनी प्रेमिका के साथ गायब है तो सोचिए कि लड़की और उसके माता-पिता के ऊपर एक दुख का पहाड़ सा टूट जाता है। क्योंकि उनके खुशी गम में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ ऐसा ही हुआ है बलौदा बाजार में पढ़िए पूरी खबर
कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – नव जीवन का अरमान लिए हाथों में मेंहदी लगाये नयी नवेली दुल्हन के सपने उस समय चकनाचूर हो गया जब उसे पति से संबंध रखने वाली लड़की ने अपनी मांग भरते वीडियो व साथ में रहते वीडियो भेज हकीकत बताई। हकीकत पता चलते ही नवेली दुल्हन के होश उड़ गए और अब वह समाज सहित प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है।
पूरा मामला बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहाँ गांधी चौक से बारात भिलाई गयी थी और पूरे रीति रिवाजों के साथ लड़के व लड़की ने समाज के प्रबुद्धजन के समक्ष सात वचनों के साथ जीवनभर साथ निभाने की कश्ती खाते हुए संग चलना स्वीकार किया था और लड़की के मातापिता ने बड़े सुखद अरमानों के साथ अपनी कन्या को लड़के को सौंपते हुए बिदा किया था। लड़की भी सुनहरे अरमानों के साथ बलौदाबाजार अपने ससुराल आई जहाँ रश्मोरिवाजो के साथ ससुराल वालों ने स्वागत किया। इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला है रश्म खत्म होने के बाद लड़का काम का बहाना कर चला गया।
जब देर रात तक नहीं आने पर दुल्हन ने जब लड़के के मोबाईल पर काल किया तो किसी लड़की ने उठाया और बताया कि उसने उसके साथ शादी की है और सात महीने की गर्भवती है और अभी भी उसके साथ है कहते हुए वीडियो काल पर दिखा दिया। वही लड़की ने एक वीडियो लड़की के भाई को भी भेज दिया जिसमें लड़का मांग भर रहा है तथा साथ रहने का वादा कर रहा है।
जिसके बाद लड़की के मातापिता दुसरे दिन बलौदाबाजार पपहुंचे और कोतवाली थाना पहुँच न्याय की गुहार लगाते आवेदन और वीडियो की पेनड्राइव दी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नही किया है और परिवार परामर्श केंद्र जाने की सलाह दी है।
इधर लड़के ने उस लड़की के साथ लिखित मे समझौता कर साथ रहने की बात कहते हुए शपथपत्र दिया है। वही दुल्हन के मायके वालों ने लड़के की जमकर धुनाई की है ऐसा बताया जा रहा है। वही सूत्र यही भी बता रहे हैं कि नयी दुल्हन व मायके वालों के साथ समझौते की बात चल रही है क्या होगा यह अभी पता नहीं चला है। बातचीत का दौर जारी है।



