मनोरंजन
एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने इसलिए किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी की गिरफ़्तारी की वजह नेहरू पर दिया गया एक बयान बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद पायल रोहतगी की टीम ने ट्वीट कर भी दी है।
बता दें कि पायल ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पायल रोहतगी ने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें अहमदाबाद गिरफ्तार किया है।




