पहले किया रेप फिर वीडियो बना वायरल करने की देते रहे धमकी, पीड़िता ने तंग आकर कर लिया खुद को…
डोंगऱगांव क्षेत्र में रेप पीड़िता एक युवती ने खुद को आग लगा ली है, मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 60 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है और पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
आरोप है कि रेप के आरोपी दो युवक लगातार अश्लील वीडियो के नाम पर युवती को धमकी दे रहे थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। मामले में दोनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं। पूरा मामला डोंगऱगांव थाना के आरी गांव की है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही दो युवकों ने युवती का पहले रेप किया और उस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के आधार पर युवक लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता के विरोध पर आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते थे।
अंततः परेशान होकर पीड़िता ने मिटटी तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना में गंभीर अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में डोंगऱगांव थाना पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता 60 प्रतिशत जल चुकी हैं जिसका इलाज चल रहा है।




