रेप का आरोपी भाग निकला हॉस्पिटल से, जहरखुरानी के चलते था भर्ती, नाबालिग से किया था पुलिसकर्मी ने बलात्कार
बैकुंठपुर से आज सुबह तकरीबन 4 बजे लघुशंका का बहाना बना एक रेप का आरोपी अमित गुप्ता कोरिया जिला अस्पताल से भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात थे।
मामले में पुलिस आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी कर रही है। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस पतासाजी में जुट गयी है, फरार आरोपी का कोई पता नही चल सका था।
मिली सूचना के मुताबिक जिले के सोनहत थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने पुलिसकर्मी अमित गुप्ता के उपर रेप का आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित गुप्ता रामगढ चौकी मे पदस्थ था। कल ही उसके खिलाफ सोनहत थाना में अपराध दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि आरोपी पुलिसकर्मी ने जहर खा लिया था जिसके बाद उसको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनहत में भर्ती कराया गया था। मरीज को जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया था। जहाँ उसका इलाज जारी था।
सुबह वार्ड में भर्ती मरीजों ने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी कि आरोपी अपने बेड से भाग गया है। जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी से उसके भागने के फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।



