राजनांदगांव – कूडा करकट डालने वालो सहित असामाजिक तत्वो पर तीसरी नजर से निगाह

राजनांदगांव स्थित नवागांव उद्यान पर कूडा करकट डालने वालो सहित असामाजिक तत्वो पर तीसरी नजर से निगाह रखी गई है । इसके लिए नगर निगम ने सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है ।
राजनांदगांव शहर स्थित नवागांव उद्यान मे अब गंदगी का आलम नही रहेगा। लोग यहाँ पर कूडा करकट नही डाल पायेगे और नही असमाजिक तत्वो का डेरा रहेगा। अब नवागांव उद्यान को तीसरी नजर से निगाह रखी जा रही है इसके लिए नगर निगम ने अमृत मिशन योजना से आधुनिक तकनीकि युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया है ।
Read Also – छत्तीसगढ़ – मादा तेंदुए का शव हुआ बरामद अवैध शिकार की आशंका वन विभाग में मचा हड़कंप
यहां के रहवासीयो का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लग जाने से नवागांव उद्यान सुरक्षित होगा वही सुन्दर दिखाई देगा उनका कहना है कि पहले यहां पर लोग कचरा फैक देते थे जिससे गंदगी का आलम बना रहता था वही असमाजिक तत्वो का डेरा लगा रहता था जिससे सैर करने वालो को काफी परेशानीयो का सामना करना पडता था। इसी तरह यहां पर लगे झूले और ओपन जिम को तोडफोड कर देते थे लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे लगने से नवागांव उद्यान सुरक्षित होने लगा है।
Read Also – राजनांदगांव – शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल
राजनांदगांव शहर स्थित नवागांव उद्यान को नगर निगम ने अमृत मिशन योजना अन्तर्गत विकसीत किया है यहां उद्यान होने से बच्चो को मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो रहे है वही बडे बुर्जुग सुबह शाम सैर कर ताजी हवा का आनंद लेकर ताजगी महसूस कर रहे है।




