छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मादा तेंदुए का शव हुआ बरामद, अवैध शिकार की आशंका, वन विभाग में मचा हड़कंप

राजनादगांव – राजनांदगांव जिले के गंडई थाना क्षेत्र के मगरकुंड गाव मे मादा तेंदुवे का मिला शव है। अवैध शिकार की आशंका बताई जा रही है। तेंदुए के सामने का पैर, मूंछे और दात गायब है वन विभाग मौके पर मौजूद है।

मंगलवार देर शाम वन विभाग की टीम को तेंदुए के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद राजनांदगांव से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर जाकर निरिक्षण किया। मौत कैसे हुई अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक चीजों को जबलपुर भेजा जाएगा, जहां पर डीएनए और बिसरा जांच होगी. रिपोर्ट के बाद ही तेंदुआ के मारे जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button