कोचिंग कर रही छात्र ने कर ली आत्महत्या, सगाई होने से पहले ही कर ली ख़ुदकुशी |

राजनांदगाव शहर के बसंतपुर इलाके में राजीव नगर में किराए के मकान में रह रही बालोद की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह शादी तय हो जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती की 27 नवंबर को सगाई होने वाली है।
Read Also – फोन ऑडियो पर कहा जा रहें हैं बैग में रखे पैसों से अंतिम संस्कार कर देना, फिर 5 साल की बच्ची संग कर ली आत्महत्या
घटना के सम्बन्ध में बसंतपुर पुलिस ने बताया कि बालोद जिले के काढ़े गांव में रहने वाली 22 वर्षीय रुपेश्वरी सोम राजीव नगर में किराए के मकान पर रहती थी। युवती यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। शुक्रवार शाम 4.30 बजे जब साथ रहने वाला सहेली का भाई कमरे में पहुंचा तो कमरा भीतर से बंद था। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। आवाज लगाने के बाद भी जब मृतिका ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई।
Read Also – क्लासरूम के अंदर दो लड़कियों के बिच दे कुटाई दे कुटाई का वीडियो वायरल, लोग ले रहे मजे
मौके पर पहुंचे सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तब युवती अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रुपेश्वरी ने एमएससी पास कर लिया था, इसके बाद वह नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 27 नवंबर को सगाई के लिए वर पक्ष आने वाला था इसके पहले ही रुपेश्वरी ने आत्महत्या कर ली।





