पसंद नहीं आया पत्नी को पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध, उतार दिया महिला को पत्नी ने मौत के घाट

दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ आरोपी महिला ने बचेली थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
Read Also –काम ड्राइवर का और 210 करोड़ रुपए का शराब का कारोबार, गृहमंत्री का बड़ा बयान
थाना प्रभारी गोविंद यादव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखमति ने पुलिस को बताया कि मेरा पति दूसरी औरत रखा था और हमारे ऊपर ध्यान नहीं देता था। मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं और मैं उसको किसी के साथ बांट नहीं सकती थी, जिसके चलते मैंने गुस्से में आकर मीना मंडावी की हत्या कर दी।
Read Also – फोन ऑडियो पर कहा जा रहें हैं बैग में रखे पैसों से अंतिम संस्कार कर देना, फिर 5 साल की बच्ची संग कर ली आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, सुखमति भास्कर के पति एनएमडीसी परियोजना बचेली में कार्यरत हैं। उसने मीना मंडावी नाम की एक महिला को अलग से घर देकर रखा था और अपने घर अपनी पत्नी के पास नहीं जाता था। पत्नी सुखमती भास्कर को यह नाजायज संबंध पसंद नहीं आया और उसने मीना मंडावी के घर पहुंचकर उसको मौत के घाट उतार दिया।





