inh24छत्तीसगढ़

देर रात फिर छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 85 नए मरीज, कुल आंकड़ा 314, जानिए आपके जिले का क्या है हाल

अभी-अभी कुल नए 85 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें रायपुर जिले से 37, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 09, जांजगीर-चांपा से 07,बलौदाबाजार से 04, कोरबा व सरगुजा से 03-03, महासमुंद व बलरामपुर से 01-01 है।आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है और वही आज 197 मरीज डिस्चार्ज हुए है. और आज कोरोना से 4 की से मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 8600 संक्रमित मिले है,जिसमें 5636 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 50 की मृत्यु हो चुकी है। 2914 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

आज शाम को प्रदेश में 229 नए कोरोना मरीजों की पहचान किये गए थे. जिसमे रायपुर से 98, राजनांदगांव से 59, बिलासपुर से 15, बलौदाबाजार से 14, दुर्ग से 13, सूरजपुर से 9, कोंडागांव से 4, महासमुंद -गरियाबंद-रायगढ़ व बस्तर से 3, धमतरी से 2 और कबीरधाम-कोरबा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल थे।

Related Articles

Back to top button