inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – ऑनलाइन गेम खेलते युवक से हुई दोस्ती फिर वीडियो काल पर बनाये अश्लील वीडियो, अब करने लगा ब्लैकमेल, मामला दर्ज

सोनू केदार अंबिकापुर – ऑनलाइन गेम की ओर युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं के द्वारा ऑनलाइन टीम में काफी रूचि भी देखने को मिल रही है इसी ऑनलाइन गेम को लेकर कई मामले और दुर्घटनाएं सामने आ चुके है मगर फिर भी है ऑनलाइन गेम लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के ताबड़तोड़ 12,345 नए मरीज, 170 लोगो की मौत

अम्बिकापुर में भी ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवती का अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अम्बिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ऑनलाइन मोबाइल गेम फ्री फायर खेलने के दौरान युवती की दोस्ती राजस्थान के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई और व्हाट्सएप मैसेंजर में बात शुरू हुई।

Read Also – बलौदाबाजार – बिना कोरोना जांच सर्दी खांसी का इलाज करतें पकड़ें गये झोलाछाप डॉक्टर, 9 दवाखाना सील

इस दौरान युवती और युवक वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी बात करने लगे। राजस्थान के युवक के द्वारा युवती का अश्लील वीडियो फोटो मोबाइल के माध्यम से बना कर सोशल मीडिया में फाइल करने की धमकी देकर युवती से 1 लाख रुपये की मांग युवक के द्वारा कि गई है जिसकी शिकायत युवती ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button