छत्तीसगढ़

रायपुर – विधानसभा थाना इलाके में हत्या, गॉर्ड का बेरहमी से किया क़त्ल

रायपुर – विधानसभा थाना इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर इस क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर के पीछे बरदीहा विहार के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर पुलिस को एक युवक की लाश मिली। शव की हालत का मुआएना करने पर पता चला कि मृतक के सिर पर चोट और शरीर पर जख्म के निशान है। लाश की हालत देखकर समझ हा रहा था कि मारपीट के बाद बेरहमी से कत्ल किया गया है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अपनी हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मारे गए युवक का नाम टुकेश यादव बताया जा रहा है।

Read Also – जशपुर हादसा – 50 लाख के मुआवजे का सीएम भुपेश ने किया ऐलान, कार से कुचला कइयों को, इधर भाजपा ने किया जशपुर बंद का आव्हान

बताया जा रहा है कि सरकारी प्रोजेक्ट के तहत प्रयास हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसी साइट पर टुकेश यादव नाम के युवक की ड्यूटी लगी हुई थी। 26 साल का टुकेश सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वो मूलत: फिंगेश्वर के रहने वाला था। पुलिस की अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि टुकेश का यहीं काम करने वाले एक दूसरे गार्ड से विवाद हुआ था। शक के आधार पर पुलिस उसे ही थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

Read Also – व्हाट्सएप्प से चलता था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, लड़कियों की न्यूड तस्वीरें भेजकर किया जाता था सौदा, देह व्यापार से जुड़ी चार युवतियां गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वारदात गुरुवार देर रात की है। टुकेश तब तीसरे माले पर ड्यूटी कर रहा था। वारदात के बारे में विधानसभा पुलिस ने बताया कि टुकेश के साथ पहले मारपीट की गई, फिर सिर पर पहले भारी पत्थर से वार किया गया। बेसुध हालत में उसे इमारत से नीचे फेंका गया। सुबह जब साइट पर काम करने के लिए मजदूर आए तो इमारत के पिछले हिस्से में उन्होंने टुकेश की लाश देखी और पुलिस को खबर दी गई। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसके साथ टुकेश का रुपयों का विवाद भी था। जांच टीम का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड में और भी खुलासे होंगे।

Related Articles

Back to top button