inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच भाड़ा बढ़ाने को लेकर करीब महीनेभर से चल रहा विवाद खत्म

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच आज परिवहन भाड़ा बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है । कंपनियां 25 प्रतिशत वृद्धि करने को राजी हो गई है।परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर दोनों पक्षों की बीच सुलह हो गई है। ज्यादातर कंपनियां 25 फीसद भाड़ा बढ़ाने को राजी हो गई। हड़ताल की वजह से सीमेंट की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए ट्रांसपोर्टर सीधे 40 फीसद भाड़ा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अभी जो भाड़ा चल रह है वह 2017 में तय हुआ था, उस वक्त डीजल की कीमत 58 रुपये थी। अब यह बढ़कर दोगुनी हो चुकी है।

Read Also – व्हाट्सएप्प से चलता था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, लड़कियों की न्यूड तस्वीरें भेजकर किया जाता था सौदा, देह व्यापार से जुड़ी चार युवतियां गिरफ्तार

इसके विपरीत सीमेंट कंपनियां भाड़ा बढ़ाने के लिए राजी नहीं थी। इससे दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पा रह थी। ऐसे में परिवहन मंत्री अकबर ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय बुलाकर सुलह की कोशिश की। मंत्री के आग्रह पर ट्रांसपोर्टर 12 फीसद भाड़ा बढ़ने पर परिवहन फिर से शुरू करने पर राजी हो गए। वहीं, बैठक में मौजूद सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में उच्च प्रबंधन से चर्चा के बाद कोई निर्णय लेने की बात कही थी। इस विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्षों ने परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button