छत्तीसगढ़

रायपुर – बिल्डर ने लिया 27 लाख पर 6 साल से ग्राहक को नही दिया फ्लैट, दो महीने में ब्रोशर जैसा फ्लैट देने का जारी हुआ आदेश

फ्लैट नंबर B 401 का सौदा एक का नेक्सस देवकान के डायरेक्टर तरुण मारवाह से 32 लाख 40 हजार में 7 मई 2015 को किया

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में एक बिल्डर ने जब कब्जा नहीं दिया तो तंग आकर ग्राहक ने छत्तीसगढ़ रेरा में इसकी शिकायत की मिली जानकारी के अनुसार 27 लाख का पेमेंट ग्राहक बिल्डर को कर चुका था पर 6 साल पहले बुक कराए गए फ्लैट का कब्जा अब तक बिल्डर ने नहीं दिया था।

आपको बता दें की ग्राहक की शिकायत पर छत्तीसगढ़ रेरा ने बिल्डर को 2 महीने के अंदर गुरुसर के जैसे फ्लैट बना कर देने का निर्देश दिया है एवं ऐसा नहीं किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी छत्तीसगढ़ रेरा की ओर से दिए गए फैसले के मुताबिक जगदलपुर के रहने वाले प्रताप सेठी ने खम्हारडीह में गोल्डन सैंड्स में एक फ्लैट 6 साल पहले बुक किया था।

उन्होंने फ्लैट नंबर B 401 का सौदा एक का नेक्सस देवकान के डायरेक्टर तरुण मारवाह से 32 लाख 40 हजार में 7 मई 2015 को किया था। जिसके बाद लोन लेकर उन्होंने 27 लाख 63 हजार का पेमेंट भी कर दिया था। रेरा ने फैसले देते हुवे दो महीने के अंदर ब्रोशर जैसा फ्लैट देने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button