inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना वैक्सीनेशन के 5 दिन बाद फिर संक्रमित हुवा वार्ड बॉय, ऐसा पहला मामला

कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के वार्ड बॉय को कोरोना वायरस की वैक्सीनेशन के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड बॉय को कोरोना वैक्सीन लगने के 5 दिन बाद फिर से कोरोना हो गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि वह पहले से संक्रमित था या वैक्सीन लगने के बाद हुआ है।

बता दें कि वार्ड बॉय को 18 जनवरी को कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया था वैक्सीन लगने के बाद उसे सर्दी और बुखार हो गया जिसके बाद 25 जनवरी को उसने कोरोनावायरस कराई तो उसकी रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव पाई गई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के नोडल अधिकारी विपुल गुप्ता ने कहा है कि वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने की जानकारी नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का पहला मामला सामने आया है।

Related Articles

Back to top button