inh24छत्तीसगढ़

कोंडागांव – सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा

कोण्डागांव जिले में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से दो राज मिस्त्री की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना थाना माकड़ी के दिहारीपारा की है. यहां श्रीराम कश्यप के घर में मिस्त्री बीरू यादव एवं सोमन मरकाम काम करने आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नवनिर्माण सेप्टिक टंकी के ढक्कन खोलकर नीचे उतरे. दोनों व्यक्ति टंकी के अंदर गिरे पड़े. उसी समय श्रीराम कश्यप वीरू और सोमन के पास गया. उसने देखा कि दोनों व्यक्ति टंकी के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े है. हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा दोनों व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button