छत्तीसगढ़

खुलासा – मेकाहारा में डॉ बेच देतें हैं प्राइवेट हॉस्पिटलों को ऐसे मरीज, मिलीभगत है इनकी

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पीटल मेकाहारा में।मरीजों को बेचा जा रहा है। मेकाहारा के डॉक्टरों पर मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटलों को बेचने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि मोटी कमीशन लेकर मरीजों को प्रायवेट हॉस्पीटल में बेचा जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार इस रैकेट में डॉक्टर से लेकर सुरक्षाकर्मी सभी की मिलीभगत है। मेकाहारा के सामने प्रायवेट एंबुलेंस चालकों ने इस बात का खुलासा किया है।

मीडिया में छपी खबर के अनुसार मेकाहारा के डॉक्टर फोन कर एम्बुलेंस वाले को बताते हैं कि किस मरीज को कौन से हॉस्पीटल में लेकर जाना है। बदले में चालकों को हर मरीज के हिसाब से चार सौ से पांच सौ कमीशन मिलता है।

पूरे मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ विवेक चौधरी मीडिया से माना कि इस रैकट में सब शामिल हैं और रंगे हाथ पकड़ने पहले भी उनकी तरफ से कार्यवाही की गई है एवं ऐसा पाए जाने पर एक लाख का जुर्माना भी किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button