खेल जगत

मैदान पर गाली दे देते हैं रोहित शर्मा, ईशान किशन ने किया खुलासा – cgtop36.com


आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए ईशान किशन एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीदने के लिए खूब पैसा बहाया। किशन को कप्तान रोहित शर्मा की सपोर्ट रहती है, लेकिन साथ किशन ने हाल ही में एक पुरानी घटना को याद किया जिसमें उन्होंने एक गलती की थी, जिसके बाद रोहित शर्मा ने गाली दी थी।

गौरव चोपड़ा के यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ पर बोलते हुए किशन ने खुलासा किया कि उन्होंने जब मुंबई के लिए पहला सीजन खेला था तो एक मैच में गेंद को पुराना करने की कोशिश की थी, जिस कारण कप्तान से गाली पड़ी थी। एक मज़ेदार किस्सा बताते हुए ईशान ने बताया कि रोहित भाई का बेस्ट है कि वो मैच में एक गाली दे देते हैं, बाद में कहते हैं कि कोई सीरियस मत लेना मैच में यह चलता है।

किशन ने कप्तान रोहित को मैदान की ओस पर रगड़ कर खुश करने की उम्मीद की थी ताकि गेंद पुराना हो जाए। लेकिन इससे कप्तान को निराशा हुई। किशन ने कहा, ‘आप जानते हैं कि मैंने एक बार वानखेड़े में क्या किया था। मैं नया था, यह मेरा पहला सीजन था और मुझे कुछ भी नहीं पता था। अब, गेंद को पुरानी बनाने के लिए, आप आमतौर पर इसे जमीन पर फेंक रगड़ हैं। इसलिए, बहुत कुछ था उस दिन मैच में ओस थी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘और मैंने सोचा कि अगर मैं मैदान पर गेंद को रगड़ता हूं, तो रोहित भाई खुश होंगे कि मैं गेंद को पुराना बना रहा हूं। इसलिए, उस ओस में, मैंने गेंद को उनके पास घुमाया। लेकिन उन्होंने अपना तौलिया निकाला और मुझे गाली देते हुएकह रहे थे अबे क्या कर रहा है।” है।”



Related Articles

Back to top button