छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार – सीएम के निर्देश के बाद सट्टेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, आधा दर्जन सटोरिये गिरफ्तार – cgtop36.com

कुश अग्रवाल- मुख्य मंत्री भपेश बघेल की सख्ती के बाद आज आज सायबर सेल की टीम के द्वारा बलौदाबाजार, लवन एवं कसडोल क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 06 सटोरियो को गिरफ्तार* किया गया है। टीम द्वारा विशेष रूप से कसडोल क्षेत्र में सट्टेबाजी में सबसे बड़ा नाम एवं मुख्य खाईवाल भीषम उर्फ कल्लू जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। कल्लू जायसवाल से टीम ने नगदी ₹40,000 एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इन सभी सटोरियों से सट्टा-पट्टी एवं कुल नकदी रकम ₹53,480 जप्त किया गया है।

आरोपियों के नाम
- मुख्य खाईवाल भीषम उर्फ कल्लू जायसवाल पिता शिव कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी मेन रोड कसडोल थाना कसडोल से ₹40,000 नगदी, 02 मोबाइल एवं सट्टा पट्टी जप्त
- कुशल घृतलहरे पिता दशरथ उम्र 21 वर्ष ग्राम पौसरी थाना सिटी कोतवाली से सट्टा-पट्टी एवं ₹4000 जप्त
- प्रशांत साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 28 वर्ष वार्ड नंबर 4 लवन पुलिस चौकी लवन से सट्टा पट्टी एवं ₹2460 जप्त
- राहुल साहू पिता देवीलाल उम्र 20 वर्ष फोकट पारा वार्ड 14 चौकी लवन से सट्टा-पट्टी एवं ₹2830 जप्त
- दिलेश्वर उर्फ जोशी साहू पिता सुरेश साहू उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर 02 लवन पुलिस चौकी लवन से सट्टा-पट्टी एवं ₹2340 जप्त
- विमल कुमार पाठक पिता अशोक पाठक उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर 14 लवन पुलिस चौकी लवन से सट्टा-पट्टी एवं ₹1850 जप्त




