क्राइमछत्तीसगढ़

होली खेलते युवक पर पुलिस जवान ने की फायरिंग, युवक की हालत गंभीर, जवान गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है। आरोपी जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर होली खेल रहे युवाओं के पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button