
फिल्मों में महिलाओं के अधिकारों(Women’s Rights) को लेकर जंग छेड़ने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू(Taapsee Pannu)असल जिंदगी में भी काफी बेबाक हैं। तापसी अक्सर राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी मुद्दों(Political, social and film issues) पर अपनी खुली और बेबाक सोच रखती आई हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोलिंग(Trolling) का भी सामना करना पड़ता है, हांलाकि तापसी अपनी प्रतिक्रिया देने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। एक बार फिर 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव तापसी का गुस्सा इस बार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट(Chhattisgarh High Court) पर फूटा है। बेबाक एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की उस टिप्पणी पर गुस्सा ज़ाहिर किया है जिसमें अदालत ने कानूनी तौर पर विवाहित पत्नी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध को दुष्कर्म मानने से इनकार कर दिया था।
Read:-छत्तीसगढ़: उच्च न्यायालय का अहम फैसला, पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना बलात्कार नहीं
दरअसल, बेमेतरा जिले के एक प्रकरण में शिकायतकर्ता पत्नी ने अपने पति पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोप आरोप लगाया था कि उसके पति ने कई बार उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध और अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया था। वहीं, आरोपी पति ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान 22 अगस्त को कोर्ट ने कतहा कि, ‘अगर शादी के बाद पति पत्नी के साथ किसी भी तरह का शारीरिक संबंध बनाता है चाहे वो महिला के इच्छा के विरुद्ध ही क्यों ना हो तो उसे बलात्कार नहीं कहा जाएगा’। कोर्ट की इसी हैरान कर देने वाली टिप्पणी पर तापसी पन्नू ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी। तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘बस अब यही सुनना बाकी था’।
Read more:- Bilaspur – धारदार हथियार के साथ तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
तापसी ने सिर्फ एक लाइन लिखकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह कोर्ट की इस टिप्पणी से कितनी असहमत हैं।वहीं बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की उस टिप्पणी पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। सोना ने ट्वीट कर लिखा ‘इस टिप्पणी को पढ़कर जो बीमारी मैं महसूस कर रही हूं, वह किसी भी चीज से परे है।’



