आपके तारे- जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए 31 अगस्त 2020 का राशिफल
मेष:
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे. आज अपने कामकाज के लिए दूसरों से मिलना-जुलना पसंद करेंगे। हंसते-मुस्कुराते हुए ही सारी विघ्न बाधाओं को पार करते हुए अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व की वजह से लोगों की तरफ से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है खर्च भी नियंत्रित रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की बहुमुखी प्रतिभा कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। खुफिया विभाग राजनीति और वकालत से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा दिन है । थोड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग है। बड़े लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि जातक अपने तेज दिमाग का उपयोग करते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता साबित करने में कामयाब रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार तुरंत व सही निर्णय कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। रुपयों-पैसों के मामले में मां लक्ष्मी विशेष रूप से आज आप पर मेहरबान रहेंगी। समृद्धि बढ़ेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अपने सभी कर्तव्य व दायित्वों का पालन करते हुए पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विघ्न बाधाओं को पार करने में आपका जुझारू व्यक्तित्व सहायक बनेगा। रुपयों-पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपनी योग्यता प्रभावशाली व्यक्तित्व व शुद्ध आचरण के द्वारा कार्यक्षेत्र में सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार की वजह से कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। कमाई की बहुत अच्छी संभावना बनती है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपनी कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखेंगे। जो कि आपके प्रतिद्वंद्वियों के साथ डील करने में सहायक बनेगा। आज आप परिस्थितियों के अनुसार शीघ्रता से निर्णय लेकर काम करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपके सभी प्रयत्न सार्थक होंगे।
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपने हितों की रक्षा के लिए दूसरों के साथ वाद-विवाद करना पड़ सकता है। तर्कपूर्ण वाणी की वजह से दूसरों का समर्थन भी आपको आसानी से मिल जाएग। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। बड़ी मात्रा में लाभ की संभावना बनती है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक आज लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दूसरों को उचित मान सम्मान व आदर देंगे तो आपको भी वह जरूर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बनती है। सेना, खिलाड़ी , भौतिक विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है।
धनु:
धनु राशि के जातक शीघ्रता से निर्णय लेकर जोखिम भरे कामों में भी अपना कौशल दिखाने में कामयाब रहेंगे। आज आप विघ्न बाधाओं का भी मुस्कुराते हुए मुकाबला करेंगे। विरोधी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। धन आने की अच्छी संभावना बनती है परंतु साथ ही खर्च का योग भी है।
बहुत कम हाथों में होती है ये रेखा, कहते हैं कामवासना से है संबंध
मकर:
मकर राशि के जातक आज अपनी शर्तों के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे। अपनी जिद पर अड़े रहने की वजह से आपकी छवि नकारात्मक हो सकती है। परंतु फिर भी आप कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत लाभदायक समय है। मेहनत का फल तुरंत प्राप्त होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की घनिष्ठता अपने परिवार के सदस्यों के साथ बढ़ेगी जोकि कार्यक्षेत्र में सहायक बनेंगे। कामकाज में जोखिम पूर्ण कार्य अधिक मात्रा में धन प्राप्ति कराने में सहायक होंगे । एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ की संभावना बनती है। खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों के बहुमुखी प्रतिभा आज कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होगी। परिस्थितियों के अनुसार अपनी परेशानियों को हल करने में सफल होंगे। बातचीत में जोश से दूसरों को भी प्रेरित करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से धन लाभ की संभावनाएं अच्छी है।



