inh24छत्तीसगढ़

Big breaking – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 1115 नए मरीज, रायपुर से 518, जानिए आपके जिलों का हाल

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 1115 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 518, बिलासपुर से 102, राजनांदगांव से 82, दुर्ग से 72, सरगुजा से 58, जांजगीर-चांपा से 42, सूरजपुर से 35, बलौदाबाजार से 34, रायगढ़ से 33, कबीरधाम से 24, गरियाबंद व जशपुर से 13-13, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद व कोरबा से 12-12, नारायणपुर से 11, बालोद से 10, मुंगेली व बलरामपुर से 04-04, कोरिया व दंतेवाड़ा से 03-03, बीजापुर व अन्य राज्य से 02-02, कोण्डागांव व कांकेर से 01-01 मरीज शामिल है।। वही 485 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 07 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 13289 मरीज सक्रीय है ।

Related Articles

Back to top button