inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भी बन रहा बारिश का सिस्टम, ऐसा होगा आज का मौसम

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती घेरा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को दोपहर बाद दुर्ग, बालोद में ओले गिरे और कांकेर में जमकर बिजली गिरी । बिजली गिरने से यहां बिजली के मीटर और जंफर उड़ गए। इसके साथ ही प्रदेश तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई और देर रात तक रुक-रुक बारिश होती रही।

कल शाम राजधानी रायपुर में भी अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बताया जा रहा है कि केरल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ होते हुए 0.9 किलोमीटर पर स्थित है। इसका प्रभाव से सोमवार को भी दक्षिण छत्तीसगढ़, बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button