छत्तीसगढ़देश विदेश

पीएम मोदी ने सीएम भूपेश से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर की बात, कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, भारत सरकार में संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक, एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button