13 February 2020 – जानिए आज का राशिफल, इन राशियों के लिये है आज का दिन कष्टदायक
इन राशियों के लिये है आज का दिन कष्टदायक
मेष-
आज नए कार्य संपादित होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी। व्यापार में लाभ होगा।
वृषभ-
घर, गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। प्रयास करने पर दीर्घकालिक सफलता मिलेगी।
मिथुन-
मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आपके परिजन आपकी मदद को तैयार रहेंगे।
कर्क-
भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी। मेहनत के अनुपात में परिणाम मिलेगा।
सिंह-
खर्च के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए, नहीं तो बीमार होने की पूरी आशंका है।
कन्या-
भाई-बहन बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद हो सकता है।
तुला-
वाणी पर संयम रखें। आपके भीतर कुछ अहंकार युक्त भावनाएं पनप सकती हैं जिससे घर-परिवार में आपकी लोकप्रियता घट सकती है।
वृश्चिक-
आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
धनु-
इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मकर-
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।
कुंभ-
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।
मीन-
वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।



