
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार 18 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।
Read Also – मानवता हुई शर्मसार, विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद खुद के रिश्तेदारों ने दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी,
मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कुछ दिनों बाद जैसे ही मौसम खुलेगा, ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
आपको बता दें कि कल सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। रायपुर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। हालांकि मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं है।
Read Also – कैब ड्राइवर की पिटाई करती हुई महिला का वीडियो हो रहा जमकर वायरल, जानें मामला
वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से इन दिनों नमी काफी आ रही है। इसके साथ ही कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। गुरुवार को इसके प्रभाव से ही कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
 
				
 
						



