जशपुर – हिट एंड रन घटना के बाद भी नही सुधरी यातायात व्यवस्था, एम्बुलेंस में घंटो फंसे रहे मरीज, शादी समारोह से सड़क घंटो जाम
बगीचा अस्पताल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर नगर में ही एक शादी समारोह का कार्यक्रम था और बगीचा से अम्बिकापुर जाने वाली एकमात्र सड़क रिशेप्शन में आने जाने वालों से ब्लाक

पथलगांव में हुए हिट एंड रन मामले के बाद पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना रोकने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने का कड़ा निर्देश दिए. जिसका परिणाम पूरे जिले में देखने को मिला लेकिन बगीचा थानाक्षेत्र में एसपी साहब का निर्देश सफेद हाथी साबित हो रहा है।
हर छोटी बड़ी घटनाओं में पीड़ितों को जिले की ओर रुख करना होता है उसके बाद ही कार्यवाही होती है। पिछले कई दिनों में ऐसे मामले बगीचा थानाक्षेत्र में देखने को मिला है और आज एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। दरअसल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो मरीज को गंभीर अवस्था मे अम्बिकापुर जिला अस्पताल रिफर किया गया था।
बगीचा अस्पताल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर नगर में ही एक शादी समारोह का कार्यक्रम था और बगीचा से अम्बिकापुर जाने वाली एकमात्र सड़क रिशेप्शन में आने जाने वालों से ब्लाक था। जब मरीज को लेकर दोड़की नदी के पास एम्बुलेंस पहुंची तो सड़क में जाम लगा हुआ था दोनों मरीज की हालात देख नगरवासियों ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस जाने के लिए सड़क से जाम को हटाने में जुट गया नगरवासियों के प्रयास के बाद अंततः जाम खुली तब कहि जाकर एम्बुलेंस को जाने का रास्ता मिला।
बता दे कि इस दौरान शादी कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के लोग भी थे लेकिन सभी शादी के खुशनुमा माहौल में एंज्वाय कर रहे थे और इधर सड़क में मरीज तड़प रहे थे। जब जाम सड़क से हटा लिया गया तो अंत मे पुलिस मौके पर पहुंचती है जैसे फिल्मों में पुलिस का रोल दिखाया जाता है।बगीचा टीआई के ऐसे कई कारनामे है लेकिन कार्यवाही के नाम पर इनको नोटिस थमा दिया जाता है और बाद में फिर नोटिस को ठंडा बस्ता में डाल दिया जाता है।




