
जशपुर जिले के बगीचा थानाक्षेत्र में इन दिनों चोरो के हौसले बुलंद है. चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। पिछले एक सप्ताह के अंदर थाना से महज 3 किलोमीटर दूर पर ही अज्ञात चोरों ने दो अलग अलग चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर अभी भी पुलिस ले गिरफ्त से बाहर है।

बगीचा थाना क्षेत्र से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर मिल्की किराना स्टोर पर 10 नवंबर को अज्ञात चोर ने किराना दुकान से हाथ साफ कर लिया चोरो के हौसले इतना बुलन्द है कि सिलसिले वॉर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

उसके बाद 15 नवंबर को बगीचा से लगे भड़िया गांव में घर के आंगन में खड़ी न्यू ट्रैक्टर के दो पहिए को निकालकर ले गए दोनों मामलों में बगीचा पुलिस को सूचना दी गयी है लेकिन आज दिनांक तक बगीचा पुलिस मौके पर जांच के लिए नही पहुंची है।




