छुट्टियों की लिस्ट इस महीने लम्बी, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें

सितंबर का महीना बस शुरू ही होने जा रहा है. जिस तरह अगस्त में 18 दिन बैंक हॉलिडे रहा था, उसी तरह अगले महीने भी छुट्टियों की लिस्ट लंबी है. आरबीआई के मुकाबिक, रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर सितंबर में भी 13 दिन Bank बंद रहेंगे.
सितंबर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से लेकर नवरात्र पर्व होने के कारण बैंकों में छुट्टियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार का अवकाश जोड़ लें तो पूरे महीने में कुल 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी काम से अगले महीने बैंक जाना है, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक कर लें.
Read Also – मेरे साथ XXX करोगी, जब उर्फी जावेद से यूजर ने पूछा सवाल
सितंबर महीने की बैंक छुट्टियां
एक सितंबर- गणेश चतुर्थी
चार सितंबर- रविवार
छह सितंबर- कर्मा पूजा, झारखंड
सात व आठ सितंबर- ओणम (तिरुवनंतपुराम-कोच्ची)
नौ सितंबर- इंद्रजाता (गंगटोक)
10 सितंबर- श्री नरवना गुरु जयंती (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)
11 सितंबर- रविवार
18 सितंबर- रविवार
21 सितंबर- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)
24 सितंबर- चौथा शनिवार
25 सितंबर- रविवार
26 सितंबर- नवरात्रि
Read Also – सेक्स क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने पूछा अंजली अरोरा से सवाल, कच्चा बादाम पक गया क्या
राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. त्योहारी महीने में भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Banking) में पूरे कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी.

