पलारी – चिटफंड कंपनी में PACL के डायरेक्टर का होगा आज चालान पेश, निवेशकों के लिये राहत की खबर

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। चिटफंड कंपनी में PACL पर्ल एग्रोटेक कॉपोरेशन लिमिटेड कंपनी के आरोपी डायरेक्टर सुखदेव सिंह के विरूद्ध आज पेश की जायेगी 123 पेज का चालान, निवेशकों के लिये यह राहत की खबर है।
Read Also – ACCIDENT ; राजधानी में कार बेकाबू होकर गांधी उद्यान के दिवार से जा टकराई , वाहन में दो युवक सहित दो युवतियाँ घायल…
बता दें कि प्रार्थी पंचराम पिता छोटकू राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन महामाया चौक पलारी व अन्य निवेशकों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि PACL प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स एवं प्रबंधक निर्देशक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 471/2016 धारा 420,34 भादवि0, 10 छ0ग0 के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम व द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन एक्ट की धारा 4,5 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सी0आर0 चन्द्रा ने आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 50 वर्ष पता ग्राम, पोस्ट झलियनपालन जिला रोपर पंजाब को दिनांक 06.07.2021 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया था जिसके विरूद्ध आज दिनांक 15.07.2021 को कुल 123 पन्ने का चालान तैयार कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में चालान पेश किया जायेगा।
Read Also – जशपुर – चचेरे चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, नहाने गई थी नाबालिग वहीं किया दुष्कर्म
ज्ञात हो कि सन् आज से 10 वर्ष पहले रूपये डबल होने के आस में सैकडों निवेशकों ने PACL कंपनी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरर्स एवं एजेंट के लुभावनी बातों में आकर अपने गाढी कमाई के पैसे को जमा किये थे परन्तु सन् 2015-2016 में मैच्यूरिटी (परिपक्वता) अवधि पूर्ण होने बाद निवेशकों का न तो मूलधन मिला और न ही ब्याज मिला तब निवेशक ठगा सा रह गये और तब कुछ निवेशक आगे आकर PACL कंपनी के डायरेक्टर और एजेंट के विरूद्ध दिनांक 07.11.2016 को थाना पलारी में प्रथम सूचना दर्ज कराये थे जिसके बाद लगातार आरोपीयों की पता तलाश जारी था। दिनांक 06.07.2021 को एक आरोपी सुखदेव सिंह को पलारी पुलिस गिर0 किया और आज चालान पेश किया जा रहा है।
Read Also – छग – जिला क्रीड़ा अधिकारी भेजता था शिक्षिका को अश्लील फ़ोटो, करता था गंदी गंदी बातें, अफसर हुवा गिरफ्तार
गौरतलब है कि लगातार प्रकरण के मॉनिटरिंग किया गया जिस पर थाना प्रभारी पलारी सी0आर0 चन्द्रा ने आरोपी डायरेक्टरर्स व PACL कंपनी के नाम का लगभग 10 करोड के अचल संपत्ति के दस्तावेज जप्त किया गया है तथा कुर्की के लिये 07 जिलों के कलेक्टर महोदय को पत्राचार किया गया है। जिससे निवेशकों के पैसे वापस आने की पूर्ण संभावना को देखते हुये निवेशकों के मन में राहत नजर आ रहा है।




