छत्तीसगढ़
ACCIDENT ; राजधानी में कार बेकाबू होकर गांधी उद्यान के दिवार से जा टकराई , वाहन में दो युवक सहित दो युवतियाँ घायल…

राजधानी में गुरुवार की सुबह गांधी उद्यान के बाहर दिवार से तेज रफ्तार कार टकरा गई. जिससे गार्डन की दीवार टूट गई और कार के परखच्चे भी उड़ गए. जानकारी के मुताबिक इस कार में दो युवक और दो युवती सवार थे.
जिनके घायल होने की खबर है. घटना सिविल लाइन थाना इलाके का है. बता दें कि कार महाराष्ट्र पासिंग का है. जिसका नंबर एमएच 03एएम 7064 है. हालांकि अभी इस मामले में पुलिस से कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है.



