छत्तीसगढ़

CGNews- माँ- बेटी दोनों फाँसी के फंदे में एक साथ झूल गए,सुसाइड करने से पहले मृतका ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

धमतरी – शहर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। निजी स्कूल की शिक्षिका ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ फंदे पर झूल गई। 2 चुनरी को जोड़कर एक फंदा बनाया और एक-एक सिरे को गले में बांधकर जंगला (छत से रोशनदान खिड़की) के सहारे झूल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन मां-बेटी की आत्महत्या के पीछे की वजह भाई की मौत के बाद तनाव को बताया जा रहा है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव चौक का है। मृतका खुशबू शर्मा (38) और बेटी अंतरा शर्मा (13) है। मृतका खुशबू तलाकशुदा थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 12 जून की रात करीब 10.30 बजे तक मां-बेटी दोनों सामान्य थी। 13 जून को दोनों की फंदे पर लटकी लाश पुलिस ने उतारी। मृतका के परिजन महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि मृतका के भाई सन्नी मिश्रा ने भी बीते साल आत्महत्या की थी, जिसकी जांच की गुत्थी अधूरी है, जिसे लेकर वह परेशान थी।

डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि भाई के आत्महत्या करने से वह परेशान थी। प्रारंभिक जांच में घरेलू व पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। सन्नी मिश्रा मामले की जांच के संबंध में जानकारी लेने थाने भी आई थी। सन्नी के जब्त मोबाइल से करीब 25 मैसेज का डाटा डिलीट है। सुसाइड करने से पहले मृतका ने सोशल मीडिया पर किया 2 पोस्ट मृतका खुशबू शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 स्टोरी पोस्ट की। पहली स्टोरी में उसने लिखा था-‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार होता है’ और दूसरी स्टोरी में लिखा था- ‘तू आएगा ही नहीं तो तुझे बुलाऊं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाऊं कैसे’।

Related Articles

Back to top button