
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना पलारी अन्तर्गत ग्राम चाम्पा में खेलते खेलते दो मासूम बच्चो की पानी मे डूबने से मौत हो गई बच्चो के नाम संदीप 5 से साल एवम 8 साल बताई जा रही है।
Read Also – भाटापारा – अश्लील फोटो विडियो बना तीन सालों से करता रहा बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना पलारी से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अन्तर्गत ग्राम लांज के घुमन्तु खानाबदोश पशु चराने वालो का लगभग 10 से 12 महिलाओं एवं बच्चो का डेरा पलारी ब्लाक के ग्राम चाम्पा में मैदान के पास रुका हुआ था। वही उनके डेरा के दो बच्चे खेलते हुए पास ही मुरुम खदान के पास डबरी में चले गए व नहाने लगे। जिससे पानी मे गहराई में फिसलने से दोनों मासूम डूब गए।
Read Also – उर्फी जावेद की शॉर्ट स्कर्ट उड़ा रहीं लोगों के होश, पिछले दिनों ऐसी खुली थी जिप की लोग हुए थे शर्म से पानी पानी
काफी देर बाद उनके परिजन ढूंढते हुए डबरी के पास आये जहा बच्चो के कपड़े किनारे देख कर उन्हें शंका हुई और पानी के अंदर ढूंढने पर बच्चे पानी की सतह में मृत मिले। जिसे लेकर परिजन पलारी थाने पहुचे जहाँ पुलिस द्वारा घटना स्थल के जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिर घर भिजवाया जहा देर शाम होने की वजह से मृत बच्चो का पोस्टमार्टम नही हो सका। इसके बाद बच्चो के शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया है।



