आईपीएल 2020 – किन टीमों के बीच होगा पहला मैच, किसके बीच होगी टक्कर, यहाँ देखे IPL 2020 का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट फैंस को जिस चीज का इंतजार लंबे समय से था। उस इंतजार को लंबे समय के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खत्म कर दिया। बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान रविवार 6 सितंबर को कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होने जा रहा है. बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल 13 का शेड्यूल जारी किया जिससे लीग के समय पर शुरू नहीं होने वाले कयासों का भी अंत हो गया. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 13 को इंडिया की बजाए यूएई में आयोजित किया जा रहा है.
read also,,भारत में PUBG बैन होने से कंपनी को हुआ इतने करोड़ का नुकसान
फैंस को मिली बड़ी राहत
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 29 मार्च से होना था. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को पहले 15 अप्रैल तक टाला गया. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जब देश में लॉकडाउन को बढ़ाया गया तब बोर्ड ने आईपीएल 13 को अनिश्चिकाल के लिए टालने का फैसला किया. पिछले महीने बीसीसीआई ने इंडिया की बजाए यूएई में आईपीएल 13 के आयोजन का एलान किया. इसके साथ ही बोर्ड ने साफ कर दिया था कि इस साल आईपीएल मैदान पर बिना दर्शकों के ही खेला जाएगा.
इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाना है. बीसीसीआई ने अभी राउंड लीग के मैचों का शेड्यूल जारी किया है. शेड्यूल के मुताबिक दुबई में सबसे ज्यादा 24 मैचों का आयोजन होना है, जबकि अबु धाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाने हैं. बीसीसीआई ने अभी नहीं बताया है कि प्ले ऑफ और फाइनल मैच का आयोजन किस मैदान पर होगा.
देरी के लग रहे थे कयास
दुबई पहुंचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में दो खिलाड़ियों समेत कोरोना वायरस के 13 मामले सामने आए थे. इसके बाद आईपीएल का आयोजन एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया था. शेड्यूल जारी होने में देरी होने की वजह से ऐसे कयास लगने लगे कि आईपीएल को एक बार फिर से टाला जा सकता है. लेकिन 4 सितंबर को सीएसके के सभी 13 मेंबर्स की तीसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई. 4 सितंबर से ही धोनी की टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी. इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मुंबई और चेन्नई के बीच पहला मैच करवाने का फैसला किया.
S.no टीम तारीख समय जगह
1. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 19 सितंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
2. दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 20 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
3. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 21 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 22 सितंबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
5. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 23 सितंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
6. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 24 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 25 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
8. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 26 सितंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 27 सितंबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस 28 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
11. दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 29 सितंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
12. राज्सथान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 30 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
13. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस 01 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
14. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 02 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
15. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राज्सथान रॉयल्स 03 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 अबू धाबी
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 03 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
17. मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 04 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 शारजांह
18. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 04 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
19. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स 05 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
20. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 06 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
21. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 07 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
22. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 08 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
23. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 09 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
24. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अक्टूबर, 2020 दोपबर 3:30 अबू धाबी
25. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
26. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 11 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 दुबई
27. मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 11 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
28. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 12 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
29. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 13 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
30. दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 14 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
31. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 15 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
32. मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 16 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
33. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 17 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 दुबई
34 दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 17 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजांह
35. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 18 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 अबू धाबी
36. मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 18 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
37. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 19 अक्टूबर,




