छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, जारी हुआ आदेश
मुंगेली – छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है. लॉकडाउन 17 से लगाया जाएगा, जो 23 सितंबर तक रहेगा. कलेक्टर ने आज इसका आदेश जारी किया. आदेशानुसार सरकारी व निजी कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं. कर्मचारियों को घर से काम करने कहा गया है. इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे. मेडिकल,खाद्य व अन्य जरूरी सेवाओ को सशर्त छूट दी गई है।

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लिया गया है। स्थिति को लेकर जानकारी दी है। मिले कुल 3336 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 67327 हो गई है।इनमें से 29149 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 33645 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है




