छत्तीसगढ़

एबीईओ राजेन्द्र देवांगन के प्रयासों से छिपी प्रतिभाओं को मिली एक नई पहचान – इन्द्रशाह मंडावी

एक शिक्षक ही है जो समाज में बदलाव की सोच बच्चो को देता है। इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहते है। इस अवधारणा को लेकर हिंदी दिवस के दिन मोहला ब्लॉक में शिक्षको के सम्मान के लिए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ । इस सम्मान समारोह में 11 सेवा निवृत्त और 18 उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक इन्द्रशाह मंडावी जी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत शिक्षक गिरेंद्र कुमार चंद्राकर, राम किशोर सिंह, सुरेंद्र कुमार चंद्राकर, सुशीला देशमुख, लालूराम खरे, कुशाली राम देवांगन, रामेश्वर सिंह साहू, गंगाधीर रामटेके, सुरेंद्र द्विवेदी, धनीराम देवांगन, बाला राम भुआर्य का शॅाल और श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया। वही दूसरी उत्कृष्ट कार्य करके अपने विद्यालय को बेहतर बनाने वाले शिक्षक रमाकांत भूआर्य, राजेंद्र कुमार नायक, लोकनाथ विश्वकर्मा, नीलम कुमार वाल्दे, दिनेश कुमार उसेंडी, लता ताम्रकार, मनीष कुमार कोकिला, हरीश यादव, अखिलेश कुमार लोनहारे, खेमचंद ठाकुर, भंजन सिंह ठाकुर, कौशिल्या मंडावी सुनील कुमार शर्मा, उमाशंकर दिल्लीवार, अश्वनी कुमार देशलहरे, सुमित्रा रामटेके, अजय तिवारी, शीतेष कुमार निषाद का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, राम भगवान चंद्रवंशी, समाज सेवी संजय जैन, मोहला सरपंच सरस्वती ठाकुर, उपसरपंच अब्दुल खालिक, अगनु कुमेटी, स्थानीय नेतागण अजय राजपूत, ऐशवर्य साहू, अभिलाषा मेश्राम, जगलाल कोमरे, गुरुदयाल साहू, खोरबहरा यादव सहित स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सहायक परियोजना अधिकारी एवं जिला नोडल पढ़ई तुंहर दुआर योजना सतीश ब्यौहरे, मोहला बीईओ रोहित अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, प्राचार्य हेमराज मंडावी, शिक्षकगण सईद कुरैशी, नूतन साहू, राजकुमार यादव, लोकेश कुमार सिंह व सभी सीएसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की प्रमुख विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में पहुॅचे मुख्य अतिथि विधायक इन्द्रशाह मंडावी जी ने कहा कि शिक्षक ही इस मंच के असली अधिकारी है, अतः उनके आव्हान पर सम्मानित किये गये सभी शिक्षको को मंच पर बैठाया गया जबकि विधायक सहित अन्य सभी अतिथिगणों ने दर्शकों के साथ सभा में बैठकर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी।

अपने उद्बोधन में समाज सेवी संजय जैन ने कहा कि शिक्षक होना बहुत ही गर्व की बात है, आज वे जो कुछ भी है, वह एक शिक्षक की देन है। संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी ने मोहला के शिक्षको की सराहना करते हुए मोहला एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन के सेवा कार्याे की भी प्रश्ंासा की, जिनके प्रयासों से मोहला क्षेत्र के शिक्षको एवं विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को एक नई पहचान मिल रही है। विशिष्ट अतिथि नरसिंह भंडारी ने भी शिक्षा क्षेत्र में मोहला ब्लॉक में हो रहे प्रगति को अनुकरणीय बताया। एपीसी सतीश ब्यौहरे ने वनांचल मोहला में हो रहे शिक्षा के विकास को अनूठा बताया एवं सभी के सम्मिलित प्रयासों का नतीजा बताया।

उल्लेखनीय है कि मोहला में विगत 3 सालों से शिक्षको के सम्मान में कार्यक्रम होते आ रहा है, जिससे शिक्षको को प्रोत्साहन मिलता रहा है। ब्लॉक के कई शिक्षक बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिससे मोहला विकासखंड, शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। हाल ही में मोहला क्षेत्र के शिक्षको की अभिनव पहल से स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाया जा रहा है, जिसका खर्च शिक्षक, स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि स्वयं वहन कर रहे है। वर्तमान में मोहला के 90 स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाकर अध्यापन की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है, और 60 से अधिक स्कूलों में स्मार्ट टी.वी. लगाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button