निर्माणाधीन मकान से गिरने से एक मजदुर की मौत , एक की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से नीचे गिरने एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
Read also – CG BIG BREAKING: IED की चपेट में आकर CAF जवान की मौत…
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में काम करने के दौरान दो मजदुर तीसरे मंजिल की ऊंचाई से निचे गिर गए। दो मजदूरों बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम कर रहे थे इस दौरान 2 मजदूर राजू पटेल और महेंद्र यादव नीचे गिर गए। जिससे मजदूर राजू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।
Read also –




