छत्तीसगढ़

रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधा, बीजेपी कर रही सवाल


रायपुर। छत्त्तीसगढ़ में मुस्लिन अधिकारियो को रमजान पर विशेष व्यवस्था मुहैया करने पर राजनीति शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने रमजान पर मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जीएडी ने 20 मार्च को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा है कि मंत्रालय में पदस्थ मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शाम साढ़े चार बजे बस की व्यवस्था की जाए।

Read also – कानून को अगर हाथ में लिया जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, किसी को बोलने की आज़ादी नहीं रहेगी और इसलिए हम ये विरोध प्रदर… Latest Tweet by ANI

इस बस को मंत्रालय से तेलीबांधा, न्यू राजेंद्र नगर, महिला थाना, कबीरनगर से होकर हीरापुर तक संचालित करने का आदेश है। इस आदेश को आधार बनाकर भाजपा ने सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि रमजान में मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत दी गई, लेकिन 22 मार्च से शुरू हुए नवरात्र पर उपवास रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार करने में देर नहीं की। कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यो को याद दिलाते हुए कहा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुस्लिम अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए जारी आदेश को सार्वजनिक किया। वर्ष 2005 से 2017 के आदेश में भी वही व्यवस्था की गई थी, जो अब कांग्रेस सरकार ने की है।



Related Articles

Back to top button