राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर, राजनांदगांव जिले मे एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चो को एल्बेडाजोल की खुराक खिलाई गई
राजनांदगांव जिले मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आगनबाडी कार्यकर्ता मितानिनो सहित स्वास्थ्य कर्मीयो ने घर घर पहुचकर एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चो को कृमि नाशक एल्बेडाजोल की गोली खिलाई गई जिले मे 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है जिला टीकाकरण अधिकारी बी एल कुमरे ने बताया कि जिले के एक वर्ष से 19 वर्ष के 6लाख60 हजार835 बच्चो को कृमिनाशक एल्बेडाजोल की गोली खिलाई जायेगी ।उन्होने बताया कि आज से इसकी शुरुआत की गई है इसके लिए आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एव मितानिनो को कोरोना काल के चलते वर्चुअल ट्रेनिग दी गई है
जिला मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी ने बताया कि बच्चो मे कृमिरोग पाये जाने से बच्चो मे शारिरीक दुर्बलता बढती है इससे बच्चो मे भूख नही लगता पठाई मे मन नही लगता है ।इसके नाश करने के लिए प्रतिवर्ष दोबार कृमि मुक्ति अभियान चलाकर एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चो को एल्बेडाजोल की खुराक खिलाई जाती है
कृमि मुक्ति अभियान के तहत आंगन बाडी कार्यकर्ताओं मितानिनो के अलावा स्वास्थ्य कर्मीयो की ड्यूटीलगाई है ये सभी घर घर पहुचकर बच्चो को कृमिनाशक अल्बेडाजोलकी गोली खिलाई जा रही है



