छत्तीसगढ़

केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ, राजनांदगांव जिले के किसान संगठन सहित विभिन्न संगठनो द्वारा किया आन्दोलन

केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ राजनांदगांव जिले के किसान संगठन सहित विभिन्न संगठनो द्वारा आन्दोलन किया है और कलेक्टर कार्यालय के समीप फ्लाई ओवर के नीचे धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की है और केन्द्र सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की मांग की है

केन्द्र सरकार ने हाल हि मे राज्य सभा और लोकसभा मे कृषि विधेयक बिल पास किया है । लेकिन राजनांदगांव जिला के किसान संघ ने इस बिल को किसान विरोधी बताते हुए विरोध करना शुरु कर दिया है और कलेक्टर कार्यालय के समीप फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया है इस किसान आन्दोलन मे विभिन्न संगढनो ने अपना सहयोग देते हुए आन्दोलन मे शामिल हो गये है और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की है ।और केन्द्र सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की मांग की है किसान नेताओं में सरकार के इस बिल के खिलाफ काफी गुस्सा है. उनका कहना है कि ये बिल उन अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ाएंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था को संभाले रखा है उनका कहना है कि कृषि विधेयक बिल के पास हो जाने से कारपोरेट सेक्टर को बढावा मिलेगा ।

जिला किसान संघ सहित विभिन्न संगठन के लोग बडी संख्या मे धरना प्रदर्शन मे शामिल हुए और कृषि विधेयक बिल को वापस लेने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button