छत्तीसगढ़
अब राशन कार्ड से भी हो जाएगा इलाज, स्मार्ट कार्ड की नही होगी अनिवार्यता
राज्य सरकार ने इलाज की राह और भी आसान कर दी है. अब राशन कार्ड को पहचान पत्र माना जाएगा. स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दिया गया है।
प्रदेश के 56 लाख परिवारों को राशन कार्ड के आधार पर इलाज में प्राथमिकता दी जाएगी. अंत्योदय राशन कार्डधारी को 5 लाख रुपए तक के उपचार कराने का लाभ मिलेगा. शेष बचे परिवारों को 50 हजार तक उपचार लाभ मिलेगा।




