छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसा कांड, शव वाहन में बैगा शिक्षिका युवती के साथ बारी बारी से किया बलात्कार
आदिवासी बैगा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से पुलिस प्रशाषन में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक आदिवासी बैगा शिक्षिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आने से पुलिस प्रशाषन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली में हुवे निर्भया के साथ चलती बस में घटना को अंजाम दिया गया था वैसे ही कवर्धा में भी शव वाहन में बैगा युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि घटना कवर्धा जिले के थाना तरेगांव जंगल का है जहां दुष्कर्म पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने गांव वालों के साथ मडई देखने ग्राम मवई मध्यप्रदेश गई हुई थी। मडई से वापस आते समय ग्राम सुन्हेरा के पास चार पहिया वाहन (शव वाहन) में बैठे आरोपियों द्वारा रात हो गयी है तुम्हें आगे गांव में छोड़ देंगे कहकर गाडी में बिठा लिया। युवती ने सरकारी वहां देख गाड़ी में बैठ गई।
युवती को आरोपी शासकीय वाहन के पीछे बैठाकर ले जा रहे थे। गाडी को गांव के पहले जंगल ग्राम बनगौरा और सुकझर के बीच में जंगल में रोक दिया और जबरदस्ती बैगा शिक्षिका युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता कीरिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 376,34 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया तथा पीड़िता के द्वारा बताये गये नाम पता एवं हुलिया अनुसार आरोपी की तत्काल पतासाजी कर आरोपियों को धर दबोचा और गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।




