छत्तीसगढ़
जम्मू से हनीमून मनाकर लौटी युवती की खांसी सर्दी से मौत, कोरोना के डर से परिवार को आइसोलेशन पर रहने की हिदायत
कोरोना वायरस के अंदेशे से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जम्मू से लौटे नवविवाहिता की ट्रिप से घर वापस लौटी तो उसकी सर्दी-खांसी के संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य अमले ने मृतका के परिजनों को आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी है। नए वधु की अचानक मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि बीते 4 मार्च को ही भिलाई में मृतका की शादी हुई थी. वैष्णोदेवी दर्शन और जम्मू कश्मीर ट्रिप के बाद वापस घर लौटते ही सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण के लक्षण के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट किया था।
इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगहना का है. इस मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है साथ ही पूरे परिवार को आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी है।




