छत्तीसगढ़
नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार शाम रायपुर को उनके निवास कार्यालय में रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और किरणमयी नायक, नगर निगम के पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




