क्राइमछत्तीसगढ़

छात्रा की आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड के चलते उठाया कदम

बिलासपुर। न्यायधानी में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती के सुसाइड नोट से जो खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है. युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं. जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं. जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया.

सुसाइड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है. रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के माकन में लटकती हुई लाश मिली.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट मिला. जिसमें युवती ने जिक्र किया था कि उसके प्रेमी की दो एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर मृतिका को परेशान कर रही थीं. जिससे वह बेहद परेशान रहती थी और अंत में तंग आकर उसने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिकाएं धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं. सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button