Politicsछत्तीसगढ़

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा – खुद उड़ान नहीं भर पाए सचिन पायलट

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू हो चुका हैं। वही इसके साथ चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी हैं। राजनीतिक दलों के नेता प्रचार-प्रसार के लिए दौरे कर रहे है, वादों-दावों से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे। लेकिन इन सबके बीच नेता विरोधी नेताओं पर छींटाकशी और जुबानी हमले भी कर रहे हैं।

वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ भाजपा के निशाने पर कोई और नेता नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि अब इन तिलों में तेल नहीं बचा है। कांग्रेस का कोई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते। मंत्री अग्रवाल ने तंज कसते हुए कि पायलट खुद भी उड़ान नहीं भर पाएं।

Related Articles

Back to top button