छत्तीसगढ़

मंत्रालय में नए सीएस के उठापटक जारी, इन चार में से फाइनल होंगे कोई एक

छत्तीसगढ़ में नए चीफ सिकरेट्री के लिए वैसे तो 87 बैच के सीके खेतान और आरपी मंडल प्रबल दावेदार हैं। दोनों एडिशनल चीफ सिकरेट्री के रूप में मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि खेतान और मंडल के अलावा 83 बैच के आईएएस अजय सिंह और 85 बैच के आईएएस एन बैजेंद्र कुमार के नाम भी कुछ दिनों से चर्चा में हैं। 

भारत सरकार द्वारा मुख्य सचिव सुनील कुजूर को एक्सटेंशन देने से मना कर देने के बाद अब नए चीफ सेक्रेट्री के नाम पर नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू हो गया है। यहां आपको बता दें कि कुजूर 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे। इससे पहले सरकार को नए सीएस के नाम का ऐलान करना होगा। अजय सिंह सबसे सीनियर आईएएस हैं। वे चीफ सिकरेट्री रह चुके हैं। नई सरकार ने उन्हें हटाकर सुनील कुजूर को सीएस बनाया था। 

तो वहीं सीनियारिटी में दूसरे नम्बर के आईएएस बैजेंद्र कुमार एनएमडीसी के सीएमडी हैं। अगले साल जुलाई में उनका रिटायरमेंट है।सरकार के एक करीबी अफसर ने स्वीकार किया कि सीएस के लिए स्वाभाविक रूप से अजय सिंह और बैजेंद्र कुमार के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मंत्रालय में सीनियर सचिव लेवल पर भी अफसरों की कमी है ऐसे में सरकार के पास सिर्फ चार एसीएस हैं। इनमें से सुनील कुजूर 31 को रिटायर हो जाएंगे। 87 बैच से अगर किसी को सीएस बनाया गया तो कहा जा रहा है कि दो में से किसी एक को मंत्रालय से बाहर जाना होगा। फिर उसके बाद मंत्रालय में सिर्फ एक एसीएस बचेंगे अमिताभ जैन। सारे पहलुओं पर विचार करने के बाद नए मुख्य सचिव का नाम तय किया जाएगा। वो इन चारों में कोई भी एक सीएस बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button