छत्तीसगढ़

मुंगेली – शादी में मचा घमासान, बारातियों ने मांग लिया लड्डू, नहीं मिला तो हुई जमकर लड़ाई – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ – मुंगेली जिले के चारभाटा गांव में रामराज साहू की बेटी का विवाह था. इसके लिए बेमेतरा जिले के मुरता गांव से बारात आई थी. घरातियों ने अपनी सामर्थ के अनुसार बारात का स्वागत सत्कार किया, लेकिन बाराती वधु पक्ष की व्यवस्थाओं ने नाराज दिखे.

इस बीच जब बारात को भोजन कराया जा रहा था, तब मामूली लड्डू के नाम पर विवाद बढ़ गया. बरातियों द्वारा खाने में लड्डू मांगा गया और नहीं देने पर जमकर विवाद होने लगा. इसके बाद घराती व बारातियों में हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई और शादी की खुशी की जगह विवाद शुरू हुआ.

विवाद गहराने पर दूल्हा शादी का मंडप छोड़कर बाराती सहित सिटी कोतवाली पहुंच गया. वहां वधु पक्ष के खिलाफ विवाद मारपीट का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग करने लगा. इस पर कोतवाली प्रभारी केसर पराग ने दूल्हे की सारी बात सुनने के बाद उसे समझाइश दी. थाना प्रभारी केशर पराग ने दूल्हे के परिजनों से बात करने के बाद वधु पक्ष से बात की. दोनों पक्षो को समझाने के बाद कोतवाली पुलिस दूल्हे और बारातियों को लेकर वापस गांव पहुंची और बारात वापस लौटने से मायूस दुल्हन का कन्यादान कराकर उसकी खुशियां वापस लौटाई.

पुलिस ने भारी विवाद को शांत कराकर हैप्पी एंडिंग कराकर नवयुगल को आशीर्वाद देकर उनके कुशल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. सभी परिजन रिश्तेदार व ग्रामीणों ने मुंगेली पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि पुलिस केवल अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर देती तो एक बेटी का घर बसने से रह जाता और बेटी के हाथ पीले करने का सपना संजोय उसके पिता के अरमान पूरे न हो पाते.



Related Articles

Back to top button