छत्तीसगढ़ में 3 IAS अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने 3 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार कुमार लाल चौहान, शहला निगार और रीना बाबासाहेब कंगाले का नाम शामिल है। राज्य सरकार ने शहला निगार को सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी दी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं वाल विकास विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग भी बनाया गया है। कुमार लाल चौहान को प्रमोशन के बाद नयी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग और अपर आयुक्त सरगुजा संभाग बनाया गया है।
कुमार लाल चौहान को प्रमोशन के बाद नयी जिम्मेदारी
राज्य शासन एतदद्वारा कुमार लाल चौहान, भा.प्र.से. (2008), संयुक्त सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, संयुक्त सचिव, कृषि विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए अपर आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
कुमार लाल चौहान, भा.प्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अपर आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम 12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
शहला निगार को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव
राज्य शासन द्वारा शहला निगार, भा.प्र.से. (2001), सचिव, महिला एवं बाल विकास तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, समाज कल्याण विभाग, आयुक्त, नि:शक्तजन, अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदरथ करता है।
रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं वाल विकास – विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग
रीना बाबासाहेब कंगाले. भा.प्र.रो. (2003), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। उक्त के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से पृथक से अनुमति, दिनांक 18.03.2021 को प्राप्त की गई है।
देखें आदेश






